Shraddha Kapoor और राहुल मोदी जल्द करेंगे शादी? परिवार वालों ने दी रिश्ते को मंजूरी!

Shraddha Kapoor Rahul Mody: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही है कि वह ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। हालांकि दोनों की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में राहुल मोदी और श्रद्धा कपूर को पहली बार एकसाथ स्पॉट किया गया था। दोनों की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि फिल्म तू झूठी मैं मक्कार की शूटिंग के वक्त दोनों करीब आए थे। वहीं अब दोनों को साथ देखने के बाद खबरें आ रही हैं कि कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है।

Shraddha Kapoor

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं और दोनों इस रिश्ते को प्राइवेट रखना चाहते हैं। यही वजह है कि दोनों इस रिश्ते को फिलहाल ऑफिशियल नहीं कर रहे हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि दोनों साथ में फोटोज क्लिक करवाने में कतराते नहीं हैं।

इससे पहले पिछले साल राहुल मोदी और श्रद्धा कपूर को एकसाथ डिनर डेट पर देखा गया था। जिसके बाद से दोनों की डेटिंग की अफवाहें सामने आने लगी थीं। भले ही कपल ने अब तक अपना रिश्ता कंफर्म नहीं किया है लेकिन सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ऐसा कहा जा रहा है कि इस रिश्ते से दोनों के परिवार वाले काफी खुश हैं और दोनों जल्द ही शादी की प्लानिंग कर सकते हैं।

वहीं श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार फिल्म तू झूठी मै मक्कार में देखा गया था। जिसमें उन्होंने पहली बार रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर की थी। अब जल्द ही एक्ट्रेस अपनी अगली फिल्म स्त्री 2 में नजर आएंगी। इसमें उनके अपोजिट राजकुमार राव लीड रोल प्ले करेंगे। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Related Posts

क्या सोनाक्षी सिन्हा रीना रॉय की बेटी है? इतना ज्यादा कैसे मिलता है इन दोनों का चेहरा! रीना रॉय ने किया खुलासा

हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर अदाकारा रीना रॉय (Reena Roy) कभी एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के साथ अफेयर को लेकर खूब सुर्खियों में रहती थीं. वही … Read more

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement: दिल्ली पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, जानें सगाई की क्या है तैयारी

नई दिल्ली, जेएनएन। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की शुभ घड़ी में अब से कुछ ही घंटों की देरी है। इंगेजमेंट सेरेमनी की तैयारियां पूरी … Read more

महिमा चौधरी की नन्हीं परी अर्याना हुईं जवां, दिखती है मां से भी ज्यादा खूबसूरत

बॉलीवुड में एक्टिंग के लिए मशहूर रहीं एक्ट्रेस महिमा चौधरी अब फिल्मों में नजर नहीं आतीं. लेकिन फिर भी आज एक्ट्रेस किसी भी पहचान की मोहताज नहीं … Read more

22 साल की इस हसीना ने सोशल मीडिया पर अपने हुस्न की गिराई बिजलियां, हॉट फोटोज देख दीवाने हुए फैंस

Avneet Kaur: इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस अवनीत कौर सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं। अपने शानदार फोटोज और प्यारे प्यारे वीडियोज शेयर करके फैंस को दीवाना बनाती रहती … Read more

बॉयफ्रेंड को लेकर फिसली जान्हवी कपूर की जुबान बोली- मुझे रोज रात को डिनर के बाद

Janhvi Kapoor जाह्नवी कपूर आए दिन सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिससे फैंस उनके ग्लैमरस लुक्स से मदहोश हो जाते … Read more

‘उनको सिर्फ कुंवारी चाहिए, जिसने कभी Kiss भी ना किया हो..’ महिमा चौधरी ने खोली बॉलीवुड की पोल!

बॉलीवुड एक्ट्रे्स महिमा चौधरी लंबे वक्त से बड़े पर्दे से गायब हैं। अपनी पहली फिल्म ‘परदेस’ के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर एक रात में शोहरत पाने … Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *