Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement: दिल्ली पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, जानें सगाई की क्या है तैयारी

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement: दिल्ली पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, जानें सगाई की क्या है तैयारी

नई दिल्ली, जेएनएन। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की शुभ घड़ी में अब से कुछ ही घंटों की देरी है। इंगेजमेंट सेरेमनी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सगाई कपूरथला हाउस, दिल्ली में है। इस खास मौके पर चोपड़ा परिवार भी मौजूद रहेगा। उधर, प्रियंका चोपड़ा लंदन से दिल्ली पहुंच चुकी हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

एयरपोर्ट पर देखी गईं प्रियंका
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें आ रही थी कि यह दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 13 मई को दिल्ली में उनकी इंजेगमेंट सेरेमनी है, जिसमें राजनेताओं सहित कई बॉलीवुड हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है। मेहमानों की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम शामिल है, जिन्हें पहले लंदन एयरपोर्ट और फिर दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। प्रियंका, परिणीति की शादी में शरीक होने के लिए दिल्ली पहुंची हैं। हालांकि, इस दौरान वह निक जोनस और मालती के बिना नजर आईं।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने इनकी सगाई की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, ”मैं परिणीति और राघव के लिए बहुत खुश हूं। उन्होंने कपल को बधाई दी है।

सिख रीति-रिवाज से होगा समारोह
परिणीति और राघव की सगाई सेरेमनी शाम चार बजे के बाद शुरू होगी। समारोह सिख रीति-रिवाज के जरिये आयोजित किया जाएगा। समारोह की शुरुआत सुखमनी साहिब पंथ से होगी और 6 बजे अरदास होगी।

गेस्ट लिस्ट में शामिल होंगे ये सितारे!
सगाई में इनके परिवार और कुछ करीबी लोगों के शामिल होने की चर्चा है। शादी में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के शामिल होने की भी खबरें आ रही हैं। परिणीति इनके डिजाइन किए आउटफिट को इंगेजमेंट सेरेमनी में पहनेंगी। वहीं, राघव चड्ढा की ओर से आने वाले मेहमानों की बात करें, तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आने की उम्मीद जताई गई है।

Related Posts

‘ये कौन से कबीले की सुंदरी है’, पूनम पांडे ने शेयर की चोली पहने फोटो, तो यूजर्स ने भी लिए जमकर मजे

पूनम पांडे बहुत कम ही फिल्मों में नजर आईं, लेकिन उनकी चर्चा कई बॉलीवुड एक्ट्रेस से ज्यादा होती है। हाल ही में उन्होंने कुछ बोल्ड तस्वीरें इंस्टाग्राम … Read more

Priyanka Chopra ने बोल्ड फोटोशूट से मचाया तहलका, ग्लैमरस फोटोज देख छूटेंगे फैंस के पसीने

प्रियंका चोपड़ा ने बोल्ड ड्रेस में हिलाया इंटरनेट बॉलीवुड स्टार से ग्लोबल स्टार बन चुकी अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट फोटोशूट्स से फैंस … Read more

Katrina Kaif ने खुद अपनी प्रेगनेंसी की तस्वीर शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी, फेंस दे रहे हैं बधाइयां…?

Katrina Kaif Pregnancy News : कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को एक साल पूरा हो गया है। ऐसे में बीते दिनों ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि … Read more

क्या सोनाक्षी सिन्हा रीना रॉय की बेटी है? इतना ज्यादा कैसे मिलता है इन दोनों का चेहरा! रीना रॉय ने किया खुलासा

हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर अदाकारा रीना रॉय (Reena Roy) कभी एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के साथ अफेयर को लेकर खूब सुर्खियों में रहती थीं. वही … Read more

महिमा चौधरी की नन्हीं परी अर्याना हुईं जवां, दिखती है मां से भी ज्यादा खूबसूरत

बॉलीवुड में एक्टिंग के लिए मशहूर रहीं एक्ट्रेस महिमा चौधरी अब फिल्मों में नजर नहीं आतीं. लेकिन फिर भी आज एक्ट्रेस किसी भी पहचान की मोहताज नहीं … Read more

22 साल की इस हसीना ने सोशल मीडिया पर अपने हुस्न की गिराई बिजलियां, हॉट फोटोज देख दीवाने हुए फैंस

Avneet Kaur: इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस अवनीत कौर सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं। अपने शानदार फोटोज और प्यारे प्यारे वीडियोज शेयर करके फैंस को दीवाना बनाती रहती … Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *