विजय देवरकोंडा की गिनती साउथ के बड़े स्टार्स में की जाती है। एक्टर को उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द फैमिली स्टार’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर की यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने जा रही है।

इस फिल्म का विजय के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्टर अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर बात की है। हालांकि इस दौरान उन्होंने एक बार भी रश्मिका मंदाना का नाम नहीं लिया।

विजय ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस

दरअसल विजय देवरकोंडा से हाल ही में एक ईवेंट के दौरान सवाल किया गया कि क्या वह रिलेशनशिप में हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि हां, इसके बाद वह थोड़ा रुक गए, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि ‘हां मैं अपने पेरेंट्स के साथ और अपने भाई के साथ रिलेशनशिप में हूं। मैं आपके साथ रिलेशनशिप में हूं। हम सब ही रिलेशनशिप में हैं।’ भले ही विजय देवरकोंड़ा ने रश्मिका मंदाना संग अपने रिश्ते पर कुछ ना कहा हो, लेकिन रश्मिका ने हाल ही में विजय को लेकर एक ट्वीट किया था।

रश्मिका ने विजय को कहा था डार्लिंग

रश्मिका मंदाना ने हाल ही में ट्वीट करते हुए लिखा था कि मैं अपने डार्लिंग्स को शुभकामनाएं देती हूं। इसके साथ रश्मिका ने डायरेक्टर पारस उरम पटेल और विजय को मेंशन भी किया था। इसके जवाब में विजय ने लिखा था- क्यूटेस्ट।

रश्मिका मंदाना को डेट कर रहे हैं विजय देवरकोंडा

गौरतलब है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तो कभी पब्लिकली दोनों की केमिस्ट्री देख यही कयास लगाया जाता है कि दोनों स्टार्स एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं कई बार तो विजय और रश्मिका एक ही ट्रिप पर रहकर अलग-अलग फोटोज शेयर करते हुए नजर आए हैं। भले ही दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन दोनों की शादी को लेकर भी खबरें जोरों पर हैं।