बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की बहन समीक्षा पेडनेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। बहन भूमि के लुक से अक्सर उनकी तुलना होती रहती है। इसी बीच अब समीक्षा अपने लुक की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं और उन पर प्लास्टिक सर्जरी के आरोप लगे हैं। इस पर उन्होंने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। चलिए बताते हैं आखिर मामला क्या है और उन्होंने क्या जवाब दिया है।

दरअसल, समीक्षा पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर अपना एक मेकअप ट्यूटोरियल वीडियो शेयर किया है। इसमें वो अपनी बहन भूमि पेडनेकर के साथ मेकअप करते हुए नजर आ रही हैं। अब वीडियो में लोग उन्हें देखकर कंफ्यूज है कि आखिर भूमि कौन हैं? एक जैसी दिखने की वजह से कुछ यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पेडनेकर सिस्टर्स ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। अब इसी बात पर समीक्षा भड़क गईं और उन्होंने आव-ताव देखा उन्हें कमेंट बॉक्स में ही मुंहतोड़ जवाब देकर बोलती बंद कर दी है।

समीक्षा की बोलती बंद

अब समीक्षा ने प्लास्टिक सर्जरी वाली बात पर गुस्सा निकाला है। उन्होंने ट्रोल्स की क्लास लगाते हुए लिखा, ‘कौन सा प्लास्टिक?’। इसके साथ ही दूसरे यूजर के कमेंट पर ऐसा रिएक्शन दिया कि सबकी बोलती ही बंद हो गई। उन्होंने लिखा, ‘हम दोनों एक ही पैरेंट्स के बच्चे हैं तो हूबहू लगते हैं इसका मतलब ये नहीं सर्जरी की है।’

क्या है भूमि पेडनेकर का वर्कफ्रंट?

बहरहाल, अगर भूमि पेडनेकर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो आखिरी बार क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘भक्षक’ में नजर आई थीं। इसे 2024 की शुरुआत में 9 फरवरी, 2024 को ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया है। इसका निर्देशन पुलकित ने किया था। गौरी खान इसकी निर्माता हैं। इस फिल्म में भूमि के अलावा संजय मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव और साई ताम्हणकर भी हैं। इस मूवी से एक्ट्रेस ने अपना ओटीटी डेब्यू भी किया था। अब जल्द ही भूमि पेडनेकर ‘द लेडी किलर’ और ‘अफवाह’ जैसी फिल्मों में दिखाई देने वाली हैं।