धरी की धरी रह गई टाइगर श्रॉफ की चाल, अक्षय कुमार के साथ प्रैंक करना पड़ा भारी, होली पर वायरल हो रहा वीडियो

Akshay Tiger Holi Celebration: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जल्द ही एकसाथ फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में धमाल मचाने वाले हैं। दोनों इन दिनों फिल्म का जोर शोर से प्रमोशन करने में बिजी हैं। इस बीच दोनों ने होली का जश्न मनाया लेकिन रंग लगाने के चक्कर में कुछ ऐसा हो गया कि टाइगर को खुद पर ही रंग लगाना पड़ गया।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ के साथ एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे टाइगर अक्षय के साथ प्रैंक करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अक्षय कुमार के आगे उनकी चाल पूरी तरह से फेल हो गई और फिर टाइगर को सारा रंग खुद पर ही डालना पड़ा।

Akshay Kumar

वीडियो में देखा जा सकता है कि, अक्षय कुमार अपने घर से एकदम साफ होकर निकलते हैं। अब होली के मौके पर ऐसा कैसे हो सकता कि छोटे मियां टाइगर श्रॉफ एक्टर को रंग ना लगाएं। टाइगर ने अक्षय कुमार के गेट के बाहर आते ही उन्हें रंग लगाने की पूरी तैयारी कर रखी थी। लेकिन अक्षय को उनकी इस चाल का पता चल जाता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही अक्षय कुमार गेट पर पहुंचते हैं तो बालटी में पानी लिए खड़े टाइगर श्रॉफ को देखकर वह तुरंत हाथ में नारियल लेकर उन्हें मारने का इशारा करते हैं। बस फिर क्या था टाइगर श्रॉफ की सारी चाल उन्हीं पर उल्टी पड़ गई और छोटे मियां यानी टाइगर श्रॉफ बाल्टी में भरा रंग सारा अपने ऊपर डाल देते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन पर लिखा, ‘बुरा ना मानो होली है। आप सबको होली मुबारक।’

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का होली में ये फनी वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। लोग इस तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं बात करें दोनों के वर्कफ्रंट की तो फिल्म ‘छोटे मियां बड़े मियां’ का ट्रेलर 26 मार्च को रिलीज होगा। ये फिल्म इस साल ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय और टाइगर के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर भी लीड रोल में नजर आएंगे।

Related Posts

क्या सोनाक्षी सिन्हा रीना रॉय की बेटी है? इतना ज्यादा कैसे मिलता है इन दोनों का चेहरा! रीना रॉय ने किया खुलासा

हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर अदाकारा रीना रॉय (Reena Roy) कभी एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के साथ अफेयर को लेकर खूब सुर्खियों में रहती थीं. वही … Read more

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement: दिल्ली पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, जानें सगाई की क्या है तैयारी

नई दिल्ली, जेएनएन। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की शुभ घड़ी में अब से कुछ ही घंटों की देरी है। इंगेजमेंट सेरेमनी की तैयारियां पूरी … Read more

महिमा चौधरी की नन्हीं परी अर्याना हुईं जवां, दिखती है मां से भी ज्यादा खूबसूरत

बॉलीवुड में एक्टिंग के लिए मशहूर रहीं एक्ट्रेस महिमा चौधरी अब फिल्मों में नजर नहीं आतीं. लेकिन फिर भी आज एक्ट्रेस किसी भी पहचान की मोहताज नहीं … Read more

22 साल की इस हसीना ने सोशल मीडिया पर अपने हुस्न की गिराई बिजलियां, हॉट फोटोज देख दीवाने हुए फैंस

Avneet Kaur: इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस अवनीत कौर सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं। अपने शानदार फोटोज और प्यारे प्यारे वीडियोज शेयर करके फैंस को दीवाना बनाती रहती … Read more

बॉयफ्रेंड को लेकर फिसली जान्हवी कपूर की जुबान बोली- मुझे रोज रात को डिनर के बाद

Janhvi Kapoor जाह्नवी कपूर आए दिन सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिससे फैंस उनके ग्लैमरस लुक्स से मदहोश हो जाते … Read more

‘उनको सिर्फ कुंवारी चाहिए, जिसने कभी Kiss भी ना किया हो..’ महिमा चौधरी ने खोली बॉलीवुड की पोल!

बॉलीवुड एक्ट्रे्स महिमा चौधरी लंबे वक्त से बड़े पर्दे से गायब हैं। अपनी पहली फिल्म ‘परदेस’ के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर एक रात में शोहरत पाने … Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *