दूसरे बच्चे के साथ जल्द इंडिया लौटेंगी अनुष्का शर्मा, विराट कोहली नहीं बल्कि इस वजह से करेंगी घर वापसी

Anushka Sharma Return India: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। 15 फरवरी 2024 को उन्होंने दूसरे बच्चे अकाय को जन्म दिया। एक्ट्रेस तभी से लंदन में अपने दोनों बच्चों के साथ हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि वह जल्द ही भारत लौट सकती हैं।

बता दें कि, दूसरे बच्चे के जन्म के 2 महीने बाद हाल ही में विराट कोहली इंडिया वापस लौटे थे। बीते दिन RCB की जीत के बाद क्रिकेटर ने वाइफ अनुष्का से साथ वीडियो कॉल पर बात की थी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का शर्मा जल्द ही अपनी लाडली वामिका की खातिर इंडिया आ सकती हैं।

Anushka Sharma

बता दें कि, अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। वह लंबे समय से सोशल मीडिया से भी दूर हैं। उन्होंने अब तक दूसरे बच्चे की तस्वीर शेयर नहीं की है। वहीं बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का शर्मा बेटे अकाय और बेटी वामिका के साथ इंडिया लौटने वाली है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस की वापसी जून के महीने में होगी।

जानकारी के मुताबिक, अनुष्का शर्मा की इंडिया में वापसी की वजह पति विराट कोहली नहीं हैं बल्कि उनकी लाडली वामिका है। खबर है कि उनकी बेटी अब 3 साल की हो चुकी है और उसका स्कूल में अब एडमिशन करवाना है। जून के महीने के बाद सभी स्कूलों में एडमिशन होंगे। यही वजह है कि वह जून में ही इंडिया आएंगी।

खबरों की मानें तो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी बेटी का एडमिशन मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में करवाएंगे। जहां बॉलीवुड के बाकी स्टार किड्स भी पढ़ाई कर रहे हैं। हालांकि अनुष्का शर्मा की इंडिया वापसी को लेकर अब तक कपल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल फैंस को कपल के दूसरे बच्चे की तस्वीर का बेसब्री से इंतजार है।

Related Posts

Katrina Kaif ने खुद अपनी प्रेगनेंसी की तस्वीर शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी, फेंस दे रहे हैं बधाइयां…?

Katrina Kaif Pregnancy News : कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को एक साल पूरा हो गया है। ऐसे में बीते दिनों ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि … Read more

क्या सोनाक्षी सिन्हा रीना रॉय की बेटी है? इतना ज्यादा कैसे मिलता है इन दोनों का चेहरा! रीना रॉय ने किया खुलासा

हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर अदाकारा रीना रॉय (Reena Roy) कभी एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के साथ अफेयर को लेकर खूब सुर्खियों में रहती थीं. वही … Read more

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement: दिल्ली पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, जानें सगाई की क्या है तैयारी

नई दिल्ली, जेएनएन। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की शुभ घड़ी में अब से कुछ ही घंटों की देरी है। इंगेजमेंट सेरेमनी की तैयारियां पूरी … Read more

महिमा चौधरी की नन्हीं परी अर्याना हुईं जवां, दिखती है मां से भी ज्यादा खूबसूरत

बॉलीवुड में एक्टिंग के लिए मशहूर रहीं एक्ट्रेस महिमा चौधरी अब फिल्मों में नजर नहीं आतीं. लेकिन फिर भी आज एक्ट्रेस किसी भी पहचान की मोहताज नहीं … Read more

22 साल की इस हसीना ने सोशल मीडिया पर अपने हुस्न की गिराई बिजलियां, हॉट फोटोज देख दीवाने हुए फैंस

Avneet Kaur: इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस अवनीत कौर सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं। अपने शानदार फोटोज और प्यारे प्यारे वीडियोज शेयर करके फैंस को दीवाना बनाती रहती … Read more

बॉयफ्रेंड को लेकर फिसली जान्हवी कपूर की जुबान बोली- मुझे रोज रात को डिनर के बाद

Janhvi Kapoor जाह्नवी कपूर आए दिन सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिससे फैंस उनके ग्लैमरस लुक्स से मदहोश हो जाते … Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *