दूसरे बच्चे के साथ जल्द इंडिया लौटेंगी अनुष्का शर्मा, विराट कोहली नहीं बल्कि इस वजह से करेंगी घर वापसी

Anushka Sharma Return India: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। 15 फरवरी 2024 को उन्होंने दूसरे बच्चे अकाय को जन्म दिया। एक्ट्रेस तभी से लंदन में अपने दोनों बच्चों के साथ हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि वह जल्द ही भारत लौट सकती हैं।

बता दें कि, दूसरे बच्चे के जन्म के 2 महीने बाद हाल ही में विराट कोहली इंडिया वापस लौटे थे। बीते दिन RCB की जीत के बाद क्रिकेटर ने वाइफ अनुष्का से साथ वीडियो कॉल पर बात की थी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का शर्मा जल्द ही अपनी लाडली वामिका की खातिर इंडिया आ सकती हैं।

Anushka Sharma

बता दें कि, अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। वह लंबे समय से सोशल मीडिया से भी दूर हैं। उन्होंने अब तक दूसरे बच्चे की तस्वीर शेयर नहीं की है। वहीं बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का शर्मा बेटे अकाय और बेटी वामिका के साथ इंडिया लौटने वाली है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस की वापसी जून के महीने में होगी।

जानकारी के मुताबिक, अनुष्का शर्मा की इंडिया में वापसी की वजह पति विराट कोहली नहीं हैं बल्कि उनकी लाडली वामिका है। खबर है कि उनकी बेटी अब 3 साल की हो चुकी है और उसका स्कूल में अब एडमिशन करवाना है। जून के महीने के बाद सभी स्कूलों में एडमिशन होंगे। यही वजह है कि वह जून में ही इंडिया आएंगी।

खबरों की मानें तो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी बेटी का एडमिशन मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में करवाएंगे। जहां बॉलीवुड के बाकी स्टार किड्स भी पढ़ाई कर रहे हैं। हालांकि अनुष्का शर्मा की इंडिया वापसी को लेकर अब तक कपल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल फैंस को कपल के दूसरे बच्चे की तस्वीर का बेसब्री से इंतजार है।

Related Posts

50 साल की हुई ऐश्वर्या राय बच्चन, जानिए ऐश्वर्या राय की जिंदगी से जुड़े 5 सबसे बड़े वि’वाद

Aishwarya Rai Birthday Today : ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपना  50वां जन्मदिन मनाया । ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म 1 नवम्बर 1973 को मैंगलोर में हुआ था, उनके … Read more

क्या अब राखी सावंत को होगी जेल? सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका को किया खारिज, आदिल बोले-‘सरेंडर करना पड़ेगा’

Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन चर्चा में रहती हैं। लेकिन इन दिनों वह कानूनी पछड़े में फंस गई हैं। इस बीच अब उनके … Read more

TV Adda: हिना खान के ‘ये रिश्ता’ से बाहर होने पर राजन शाही को मिली थी शो बंद करने की धमकी, सालों बाद प्रोड्यूसर ने बताई सच्चाई

राजन शाही ने सालों पुराना किस्सा बताया है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से हिना खान को रिप्लेस किया था तो चैनल … Read more

संजय दत्त ने बेटी त्रिशला दत्त के बॉलीवुड में शामिल होने पर कहा, ‘मैं क्यों चाहूंगा कि वह अपनी कमर हिलाएं?’

संजय दत्त अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं ये बयान उन्होंने अपनी बड़ी बेटी त्रिशाला के फिल्मों में ना आने को लेकर दिया … Read more

‘बैक साइड पर जैसे जूम करते हैं..’ नोरा फतेही का पैपराजी पर फूटा गुस्सा, कैमरा जूम करने पर कही ऐसी बात

Nora Fatehi On Paparazzi: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही पैपराजी के बीच काफी ज्यादा फेमस हैं। एक्ट्रेस की आए दिन तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती … Read more

Amar Singh Chamkila की पत्नी अमरजोत कौर को लेकर ये क्या बोल गईं परिणीति चोपड़ा? लोगों ने लगाई ऐसी क्लास कि….

Parineeti Chopra Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ की … Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *