ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस (Nick Jonas) को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्हें गंभीर बीमारी ने जकड़ लिया है। सिंगर के सभी शोज को रद्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें ‘इन्फ्लुएंजा ए’ ने जकड़ लिया है, जिसके बाद उनका बुरा हाल हो गया है और वो दर्द से कराह रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद निक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके दी है। वीडियो में उन्होंने बीमारी की पुष्टि की है और बताया कि इसकी वजह से उनके सभी स्टेज शोज को रद्द कर दिया गया है।

गायक निक जोनस ने शोज रद्द होने की वजह से फैंस से माफी मांगी है। शोज रद्द होने की वजह से सिंगर के फैंस निराश हो गए और उनकी हेल्थ को लेकर चिंता में आ गए। निक ने बताया कि शोज की तारीख बदल दी गई है। जनस ब्रदर्स यानी ‘केविन जोनस’, ‘निक जोनस’ और ‘जो जोनस’ इस हफ्ते मैक्सिको में परफॉर्म करने वाले थे। निक जोनस ने कहा कि डॉक्टर के चेकअप के बाद भी उनका स्वास्थ्य बेहतर नहीं हुआ। वो जल्दी से ठीक होना चाहते हैं।

निक ने आगे कहा कि वो फैंस को निराश नहीं करना चाहते थे। इसके लिए माफी भी मांगी। साथ ही फैंस से सपोर्ट की मांग की। सिंगर ने कहा कि फैंस उनके शोज को देखने के लिए बहुत दूर से आए और ऐसे में अब उन्हें इसके लिए बुरा लग रहा है। निक ने एक बार फिर से इसके लिए माफी मांगी।