वेब सीरीज ‘आश्रम’ (Aashram) में भोपा स्वामी का रोल प्ले कर लाइमलाइट में आने वाले एक्टर चंदन रॉय सान्याल को हालिया रिलीज फिल्म ‘पटना शुक्ला’ में देखा गया था। इसमें उन्होंने रवीना टंडन (Raveena Tandon) के अपोजिट फेमस वकील की भूमिका में देखा गया था। ऐसे में एक्टर ने दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस के साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर किया है। साथ ही ये भी बताया है कि एक्ट्रेस पर उनको बचपन से ही क्रश रहा है। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा।

‘आश्रम’ फेम एक्टर चंदन बताते हैं कि रवीना टंडन पर उन्हें बचपन से ही क्रश रहा है। उनका मानना है कि एक दौर था, जब वो नेशनल क्रश थीं। ऐसे में वो उनके साथ काम करना काफी बेहतरीन अनुभव मनते हैं। चंदना का मानना है कि एक्ट्रेस के साथ कोर्ट में खड़े होकर बहस करना उनके लिए काफी बड़ी बात है। उन्होंने इस जर्नी को काफी इन्जॉय किया।

कमल हासन हैं फेवरेट एक्टर

इतना ही नहीं, चंदन से उनके ड्रीम रोल के लिए के बारे में भी पूछा गया था। वो बताते हैं कि फिल्म ‘सागर’ में जैसा रोल कमल हासन ने निभाया था ठीक वैसा ही वो भी प्ले करना चाहते हैं। कमल हासन उनके फेवरेट एक्टर हैं। यही नहीं, उन्होंने कहा कि कमल हासन उनके फेवरेट एक्टर हैं।

17 की उम्र में एक्टर बनने की ठानी

इसके साथ ही चंदन ने बताया कि उन्होंने 17 साल की उम्र में एक्टर बनने का फैसला कर लिया था। उन्हें स्टेज पर परफॉरमें करने में मजा आने लगा था। इसके बाद चंदन ने दिल्ली में थिएटर ज्वॉइन कर लिया। कुछ साल थिएटर करने के बाद वो मुंबई के लिए रवाना हो गए थे। एक्टर बताते हैं कि उन्होंने एक्टिंग कभी भी पैसों के लिए नहीं की बल्कि वो इसे इन्जॉय करते हैं।

‘पटना शुक्ला’ में निभाया था नेगेटिव रोल

आपको बता दें कि रवीना टंडन की ‘पटना शुक्ला’ में चंदन ने नेगेटिव भूमिका निभाई थी। उन्होंने फिल्म में फेमस वकील नीलकंठ का रोल प्ले किया था। वहीं, मूवी में रवीना सच्चाई का साथ देते हुए नजर आई थीं। दोनों कोर्ट रूम में बहस करते नजर आए थे। इसमें दोनों ही एक्टर्स को काफी पसंद किया गया। फिल्म हिट रही है।