Jennifer Mistry Bansiwal के अलावा इन महिलाओं को भी गंदी नजर से देखते थे असित मोदी

Jennifer Mistry Bansiwal and Asit Modi Case

Jennifer Mistry Bansiwal and Asit Modi Case (Image Credit: Social Media)

Jennifer Mistry Bansiwal and Asit Modi Case: टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ की एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री (Jennifer Mistry Bansiwal) पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस का आरोप था कि शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी (Asit Modi) ने उनका यौन शोषण किया है। एक्ट्रेस ने असित मोदी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की थी, जिसके बाद आखिरकार जेनिफर ये केस जीत गई हैं। लेकिन अब असित मोदी को लेकर और भी कई राज खुल रहे हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि असित मोदी अन्य महिलाओं को भी गंदी नजर से देखते थे। आइए जानते हैं इस बात में कितनी सच्चाई है?

असित मोदी ने किया था जेनिफर का यौन शोषण (Asit Modi and Jennifer Mistry Controversy)

दरअसल, तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी को एक्ट्रेस जेनिफ़र मिस्त्री को ₹5 लाख और उनका बकाया देने का आदेश दिया गया है। जेनिफ़र ने मोदी पर मई साल 2023 में यौन शोषण के आरोप लगाए थे। जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार की स्थानीय शिकायत कमिटी ने इस मामले को सुनते हुए असित मोदी को आदेश दिया है कि वह जेनिफ़र मिस्त्री को ₹5 लाख दें। इसके साथ ही वह उनका काम का बकाया पैसा दें। उन्हें इस पैसे पर ब्याज देने को भी कहा गया है। यह धनराशि कुल मिलाकर लगभग ₹25 लाख होती है। असित मोदी को महिला उत्पीड़न का दोषी पाया गया है।

इंसाफ मिलने पर क्या बोलीं जेनिफर मिस्त्री? (Jennifer Mistry Bansiwal Interview)

हाल ही में जेनिफ़र ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान खुद को मिले इंसाफ पर बात की और कहा कि उनके पक्ष में यह आदेश 15 फरवरी 2024 को मिल गया था। उन्हें अपने काम से जुड़ा पैसा अभी तक नहीं मिला है, इसलिए वह इस बात को मीडिया में ला रही हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में पैसे की बात हो गई लेकिन कोई दंड नहीं दिया गया। उन्होंने पुलिस पर भी काम ना करने का आरोप लगाया है। इस निर्णय को लेकर उन्होंने जहां पैसे को लकर आए आदेश को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की तो वहीं प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर कोई कार्रवाई ना होने को लेकर दुख जताया। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे हक़ में इसीलिए फैसला आया है क्योंकि मैं सही थी।

अन्य महिलाओं को भी गंदी नजर से देखते हैं असित मोदी (Asit Modi Cases)

बता दें कि जेनिफ़र मिस्त्री बन्सीवाल सब टीवी चैनल के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता’ में रोहन सोढ़ी उर्फ़ रोहन भाभी का रोल निभाती थी। उन्होंने मई साल 2024 में शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। जेनिफर ने असित मोदी के अलावा शो के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जतिन बजाज और प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी के खिलाफ भी आरोप लगाए थे। जेनिफर ने कहा था कि सोहेल रमानी और जतिन बजाज के दुर्व्यवहार के कारण उन्हें शो छोड़ना पड़ा था। एक्ट्रेस ने कहा था कि शो के निर्माता असित मोदी ने कई बार उनका यौन उत्पीड़न किया है। जेनिफर ने यह भी बताया था कि असित मोदी शो में अन्य महिलाओं को भी गंदी नजर से देखते थे।

Related Posts

क्या सोनाक्षी सिन्हा रीना रॉय की बेटी है? इतना ज्यादा कैसे मिलता है इन दोनों का चेहरा! रीना रॉय ने किया खुलासा

हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर अदाकारा रीना रॉय (Reena Roy) कभी एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के साथ अफेयर को लेकर खूब सुर्खियों में रहती थीं. वही … Read more

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement: दिल्ली पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, जानें सगाई की क्या है तैयारी

नई दिल्ली, जेएनएन। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की शुभ घड़ी में अब से कुछ ही घंटों की देरी है। इंगेजमेंट सेरेमनी की तैयारियां पूरी … Read more

महिमा चौधरी की नन्हीं परी अर्याना हुईं जवां, दिखती है मां से भी ज्यादा खूबसूरत

बॉलीवुड में एक्टिंग के लिए मशहूर रहीं एक्ट्रेस महिमा चौधरी अब फिल्मों में नजर नहीं आतीं. लेकिन फिर भी आज एक्ट्रेस किसी भी पहचान की मोहताज नहीं … Read more

22 साल की इस हसीना ने सोशल मीडिया पर अपने हुस्न की गिराई बिजलियां, हॉट फोटोज देख दीवाने हुए फैंस

Avneet Kaur: इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस अवनीत कौर सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं। अपने शानदार फोटोज और प्यारे प्यारे वीडियोज शेयर करके फैंस को दीवाना बनाती रहती … Read more

बॉयफ्रेंड को लेकर फिसली जान्हवी कपूर की जुबान बोली- मुझे रोज रात को डिनर के बाद

Janhvi Kapoor जाह्नवी कपूर आए दिन सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिससे फैंस उनके ग्लैमरस लुक्स से मदहोश हो जाते … Read more

‘उनको सिर्फ कुंवारी चाहिए, जिसने कभी Kiss भी ना किया हो..’ महिमा चौधरी ने खोली बॉलीवुड की पोल!

बॉलीवुड एक्ट्रे्स महिमा चौधरी लंबे वक्त से बड़े पर्दे से गायब हैं। अपनी पहली फिल्म ‘परदेस’ के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर एक रात में शोहरत पाने … Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *